कोरोना की चपेट में अभिनेता अर्जुन कपूर, डॉक्टरों की सलाह पर हुए होम क्वारंटीन...
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। इसका नतीजा पॉजिटिव आया है।अर्जुन कपूर ने अपने...
 Admin | Updated on:6 Sept 2020 6:15 PM IST
Admin | Updated on:6 Sept 2020 6:15 PM IST
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। इसका नतीजा पॉजिटिव आया है।अर्जुन कपूर ने अपने...
- Story Tags
- Bollywood
- Arjun Kapoor
- covid 19
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। इसका नतीजा पॉजिटिव आया है।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस संग इस बात की जानकारी साझा की है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और लिखा, 'यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आप लोगों को सूचित करूं कि मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मेरे लक्षण एसिंप्टोमेटिक थे। मैंने खुद को डॉक्टरों-अथॉरिटी के निर्देश पर होम क्वारंटीन कर लिया है।'
देश में जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं वो सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है. हर दिन कोरोना वायरस से सिर्फ भारत में ही 80 हजार से ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी कोरोना से अछूती नहीं है और इंडस्ट्री के कई सारे स्टार्स कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
अराधना मौर्या
















