विवेक ओबेरॉय ने मुंबई पुलिस से मांगी माफ़ी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
विवेक ओबेरॉय ने मुंबई पुलिस से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड के नाम चिन्न अभिनेताओं में से एक विवेक ओबेरॉय विवाद से घिर गए है। दरअसल विवेक ओबेरॉय का बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाने पर चालान कट गया था। सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता का 500 रुपये का चालान काटकर उन्हें भेज दिया था।

जिसको देखते हुए विवेक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस से माफी मांगी है। लेकिन विवेक का माफी मांगने का अंदाज एकदम शायराना था। विवेक का ये शायराना अंदाज देखने लायक था।

विवेक ओबरॉय ने 14 फरवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था।

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया और लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया।

शुक्रिया मुंबई पुलिस, ये एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे जरूरी है। सुरक्षित रहे, हेलमेट और मास्क पहने।' अभिनेता का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को विवेक का ये माफीनामा काफी पसंद आ रहा है।


अदिती गुप्ता


Next Story
Share it