बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में किया गया भर्ती.....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में किया गया भर्ती.....

साभार : इंडियन एक्सप्रेस


बॉलीवुड के बड़े अभिनेता एक्टर दिलीप कुमार कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि मशहूर अभिनेता 98 वर्षीय दिलीप कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिसके बाद उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका लगातार इलाज कर रही है। इससे पहले ही अभिनेता को मशहूर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी जानकारी स्वयं उनकी पत्नी सायरा बानो द्वारा दी गई थी।

गौरतलब है कि सायरा बानो दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लगातार उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां उनके फैंस को देती रहती हैं। अभी से कुछ दिनों पहले ही दिलीप कुमार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील भी की थी। आपको बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता है जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है।

गौरतलब है कि दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसके अलावा दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है।

नेहा शाह

Next Story
Share it