गोवा में आयोजित 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न

  • whatsapp
  • Telegram
गोवा में आयोजित 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न
X




गोवा में आयोजित 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल शाम संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चले इस महोत्सव में 86 देशों की 150 से अधिक फिल्में दिखाई गईं। पुर्तगाल के निर्देशक तियागो गेडेस की फिल्म ‘आकी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार मिला। इसके साथ फिल्म को 51 लाख रुपये की नकद राशि भी दी गई।

फिल्म ‘विजिटेशन’ के लिए वोल्कर श्लॉन्डॉर्फ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। ‘कांतारा: अ लेजेंड चैप्टर-एक’ के लिए ऋषभ शेट्टी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ‘द मेल्टडाउन’ के लिए माया ओ’रूर्के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं। अर्जेंटीना की फिल्म ‘द रिवर ट्रेन’ को विशेष जूरी पुरस्कार मिला। ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज और ‘हनुमान अंश’ के लिए विशाल चतुर्वेदी को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।

Next Story
Share it