अदाकारा सायरा बानो की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में किया गया भर्ती
हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और दिलीप कुमार की पत्नी साहिबा सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया...


X
हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और दिलीप कुमार की पत्नी साहिबा सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया...
हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और दिलीप कुमार की पत्नी साहिबा सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 77 साल की सायरा बानो को 3 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बता दें कि, ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। तबियत में सुधार ना होने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जा रही है। हालांकि डॉक्टर ने बताया है कि, चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन उन्हें कुछ दिन अभी अस्पताल में ही रहना होगा।
सायरा बानो ने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में फिल्म जंगली से की थी । इसके बाद वह पड़ोसन, पूरब और पश्चिम, जमीर जैसी फिल्मों में नजर आईं।
Next Story