शादी के लहंगे में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बिखेरा जलवा, फोटो हुई वायरल

  • whatsapp
  • Telegram
शादी के लहंगे में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बिखेरा जलवा, फोटो हुई वायरल

बॉलिवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा ने आशिकी 2 से शुरुआत की थी। देश ही नहीं विदेश में श्रद्धा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के बाद श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री हैं। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर भले ही बॉलावुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हों पर श्रद्धा ने अपना रास्ता खुद तय किया है और आशिकी 2 से शुरुआत करने वाली श्रद्धा ने हैदर जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

दरअसल श्रद्धा की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिनमें वो शादी के लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग का लंहगा पहन रखा था, जिसमें सिल्वर वर्क किया गया था।

इन्हीं फोटो के सामने आने के बाद उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगी थी। श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रनबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में दिखाई देंगी।

Next Story
Share it