अक्षय कुमार की मां की हालत गंभीर, आईसीयू में किया गया भर्ती
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई के एक अस्पताल...


X
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई के एक अस्पताल...
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गये हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आये हैं।
बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव है। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी मां के साथ रहने के लिए वापस लौटे हैं।
Next Story