महाराष्ट्र में अक्षय की बेल बॉटम नहीं होगी रिलीज, फैंस को लगा झटका

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
महाराष्ट्र में अक्षय की बेल बॉटम नहीं होगी रिलीज, फैंस को लगा झटका

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के मामलों में आई गिरावट को देखते हुए नई लॉकडाउन गाइडलाइन्स को जारी किया है। मॉल और रेस्टॉरेंट्स 4 बजे शाम की जगह अब रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे वहीं, सिनेमाप्रेमियों की उम्मीदों को झटका देते हुए सरकार ने अभी भी राज्य में सिनेमाघरों को बंद ही रखने का फैसला लिया है। सरकार का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' जो 19 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, उसे महाराष्ट्र में दर्शक नहीं देख पाएंगे।

अक्षय कुमार की बेल बॉटम इस साल कोविड -19 के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली हिंदी है।बेल बॉटम दुनियाभर में 3डी में रिलीज होने वाली है। इस बारे में अक्षय कुमार कहते हैं, "फिल्म की कमाई का 30% कलेक्शन महाराष्ट्र से आता है, जहां सिनेमाघर बंद हैं। अन्य राज्यों में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ खुले हैं यानी अन्य 70% का 50% भी चला गया है।

एसोसिएशन ने महाराष्ट्र सरकार से इस फ़ैसले पर दोबारा विचार करने की गुज़ारिश की है। क्योंकि सिनेमाघरों को बंद रखने का महाराष्ट्र सरकार का फ़ैसला पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए निराशाजनक है।

Next Story
Share it