ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर आज लेंगी सात फेरे

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग अनिल कपूर की बेटी  रिया कपूर आज लेंगी सात फेरे

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिया लंबे समय से करण के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं। रिया और करण पिछले 13 साल से एक दूसरे के साथ है और फाइनली आज दोनों एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे है। उनकी शादी परिवार वालों और क्लोस्ड फ्रेंड्स के बीच आज मुंबई में होगी। उनकी शादी अनिल कपूर के जुहू में स्थित बंगले में होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की सेरेमनी दो-तीन दिनों तक चलने वाली है। हालांकि अभी तक कपूर परिवार की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनिल कपूर के बंगले के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। बताया जा रहा है शादी की रस्में यहीं पर होंगी।

रिया की बहन सोनम जो पिछले एक साल से लंदन में रह रही थी , वह पिछले महीने ही मुंबई वापिस लौटी थी। सोनम के पति आनंद आहूजा भी आज शादी के लिए मुंबई पहुंच गए है।

Next Story
Share it