डिलीवरी के दस दिन बाद दिखी अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
डिलीवरी के दस दिन बाद दिखी अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली हाल ही में माता-पिता बने हैं। बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है और तभी से कपल को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

माता-पिता बनने के बाद इस कपल को उनकी बेटी के साथ देखने के लिए परेशान हैं। दूसरी ओर माँ बनने के बाद अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं हैं। बीते दिनों में दोनों स्टार अपनी बेटी को लेकर बांद्रा में चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे।

जिसपर उनके फैंस का कहना है कि उन्होंने उनकी प्यारी सी बेटी को नहीं देखा है, विराट ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। साथ ही उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की थी कि वो उनकी बेटी की तस्वीर लेने की कोशिश ना करें।

बता दें कि अनुष्का प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते काफी दिनों से सुर्खियों में है। अब उनकी बेटी का जन्म हो गया है तो फैंस उन्हें भी देखने के लिए बेकरार थे। लेकिन अनुष्का ने तो मीडिया के सामने आकर अपना चेहरा दिखा दिया, लेकिन उनकी बेटी को मीडिया के सामने आने में अभी वक्त है।

जानकारी के लिए बता दे की विराट और अनुष्का ने ये पहले ही साफ कर दिया था कि वो अपनी बच्ची को मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रखेंगे और समय आने पर ही उसे सामने लाएंगे। शायद ये इसलिए हो रहा है।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it