क्या मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर कर रहे हैं फैमिली प्लानिंग?

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
क्या मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर कर रहे हैं फैमिली प्लानिंग?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी वाइफ अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) भी उनसे पीछे नहीं हैं। बता दे अंकिता भी अपने हस्बैंड मिलिंद की तरह आए दिन नए-नए फोटोज और वीडियो शेयर कर अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। कभी फिटनेस तो कभी म्यूजिक के वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में उनकी पत्नी अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक 'आस्क मी एनिथिंग' (Ask Me Anything) सेशन किया। इस दौरान अंकिता ने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया। इसी बीच एक ने उनकी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी जानना चाहा।

बता दे मिलिंद सोमन की फैन फॉलोइंग ग्लोबल लेवल पर है। 55 साल के एक्टर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बता दे उन्होंने अपने से काफी छोटी उम्र की अंकिता कोंवर से जब शादी की थी तब भी इनकी जोड़ी काफी सुर्खियों में थी। दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार भी करते हैं। मिलिंद की वाइफ अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक रोमांटिक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दोनों बेहद ही कोजी दिख रहे हैं।

सेशन में फैंस ने अंकिता से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल किए। एक ने पूछा कि उनकी शादी को कई साल हो गए हैं फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या इरादा है। इस पर अंकिता ने इस पर बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि हम प्लान्ड फैमिली है, नेक्स्ट'। मिलिंद सोमन फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह खुद का और अपने परिवार की फिटनेस का ख्याल तो रखते ही हैं, साथ ही अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में मिलिंद ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें साड़ी पहने एक महिला से पुशअप्स कराते नजर आ रहे थे।

Next Story
Share it