इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम सपेंड कर रहे अथिया शेट्टी और केएल राहुल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम सपेंड कर रहे अथिया शेट्टी और केएल राहुल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है। जानकारी के लिए बता दे वे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पिछले कुछ समय से अपनी डेटिंग की खबरे सामने आती रहती हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस तरह बार-बार सोशल मीडिया पर दोनों की एक-दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें उनके रिश्ते को साफ जाहिर करती हैं। अब इन सब के बीच अथिया और केएल राहुल की एक नई तस्वीर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दोनों इंग्लैंड में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में ईशांत शर्मा की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। आपको बता दे इससे दोनो ने अपने कॉमन फ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों तस्वीर देखकर इंग्लैंड में एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन अब इस तस्वीर से साफ पता चल गया है कि वे दोनों इंग्लैंड में ही हैं।

Next Story
Share it