एकता कपूर और लड़की की मां का ऑडियो क्लिप हुआ लीक

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
एकता कपूर और लड़की की मां का ऑडियो क्लिप हुआ लीक

छोटे पर्दे के मशहूर टीवी शो नागिन में काम कर चुके पर्ल वी पुरी के ऊपर रेप का आरोप लगा है। उन पर POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है। पर्ल के ऊपर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ा का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीवीज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है।

इसी बीच एकता कपूर और लड़की की मां का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें दोनों इस केस के बारे में डिस्कस करती सुनाई दे रही हैं। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि एकता कपूर मां से रिक्वेस्ट कर रही हैं कि पर्ल पर लगे आरोपों पर वो सबके सामने आकर बात करें, वो सामने आए हैं। वहीं लड़की की मां इस बात को एक्सेप्ट कर रही हैं कि वो मानती हैं कि पर्ल पर लगे आरोप झूठे हैं। एकता बार-बार बोल रही हैं कि इस सबमें उस बच्ची का नाम तो ऊछाला जा ही रहा है, लेकिन इन झूठे आरोपों की वजह से पर्ल की ज़िंदगी खराब हो जाएगी। हालांकि अभी तक लड़की की माँ ने ऐसा कुछ नहीं किया है।

Next Story
Share it