लखनऊ के सानिध्य को बेस्ट म्यूजिकल वीडियो अवार्ड
राजधानी लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी सानिध्य मिश्र के एक मिनट के म्यूजिकल वीडियो को गोआ में संपन्न हुए जेफ्लिक्स अवार्ड समारोह में बेस्ट म्यूजिक...


X
राजधानी लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी सानिध्य मिश्र के एक मिनट के म्यूजिकल वीडियो को गोआ में संपन्न हुए जेफ्लिक्स अवार्ड समारोह में बेस्ट म्यूजिक...
- Story Tags
- Lucknow
- Best Musical Video Award
- Sanidhya
राजधानी लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी सानिध्य मिश्र के एक मिनट के म्यूजिकल वीडियो को गोआ में संपन्न हुए जेफ्लिक्स अवार्ड समारोह में बेस्ट म्यूजिक वीडियो चुना गया। इसके लिए उन्हें गोआ आमंत्रित किया गया था जहां गत 11 नवंबर को फिल्म अभिनेता व डांस डाइरेक्टर प्रभुदेवा ने अवार्ड से सम्मानित किया। सानिध्य ने बताया कि इंट्री जोश एप के जरिए मंगाई गई थीं। एक मिनट के वीडियो में आवाज और संगीत के साथ गीत के बोल उन्होंने स्वयं लिखे हैं। अवार्ड समारोह में अभिनेता विवेक ओबेराय, सुनील शेट्टी, रफ्तार और बादशाह सहित बॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं।
Next Story