स्विमिंग पूल में "पानी-पानी" करती नज़र आई भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने फैंस को...


भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने फैंस को...
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने फैंस को लुभाने के लिए कई पोस्ट और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इन दिनों रानी अपनी नई नई वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया अपने फॉलोवर्स और फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। बता दे इस बार रानी ने युनीक तरीके से फैंस को वीडियो बनाकर फैंस को चौंका दिया है।
दरअसल, इन दिनों बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस का नया गाना "पानी-पानी" काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर हर तरफ लोग इस गाने पर जैकलीन की तरह कमर मटकाते हुए डांस करते दिखाए दे रहे हैं। आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स का भी यही हाल है। मगर रानी तो रानी हैं, उन्होंने इस गाने पर कमर तो मटकाई है पर अपने स्टाइल में। बता दे उन्हें स्विमिंग करना बेहद पसंद है, ऐसे में एक्ट्रेस ने "पानी-पानी" गाने पर पानी के अंदर जाकर ही कमर मटकाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मछली की तरह पानी गोते लगाती दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनकी कमर भी हिल रही है और ऐसे ही रानी चटर्जी ने अपना "पानी-पानी" कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। इस वीडियो को रानी ने कुछ घंटे पहले ही शेयर किया है और 21 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।