भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने मचाया धमाल, आते ही गाना छाया

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने मचाया धमाल, आते ही गाना छाया

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) इन दिनों इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। वे एक के बाद एक कल्लू (Kallu) के कई गाने रिलीज हुए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार बन चुके हैं। उनके गानों के साथ-साथ उनकी फिल्में भी धमाल मचाती हैं। अब अरविंद अकेला (Arvind Akela) का एक और गाना रिलीज हो चुका है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

कल यानी 19 जून को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर उनका भोजपुरी विवाह गीत (Bhojpuri Vivah Geet) 'खोल बबुआ पालकी केवडिया' (Khol Babua Palki Kevadiya) रिलीज हो चुका है। गाने को खूब सफलता मिल रही है। महज एक दिन में गाने को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस अनीषा पांडे (Anisha Pandey) नजर आ रही हैं। इस विवाह गीत शादी समारोह से जुड़ी अलग-अलग रस्म को दिखाया गया है। कल्लू दूल्हे के अंदाज में काफी गजब के लग रहे हैं। इस सुपरहिट गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने और गाने का म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। गाने के वीडियो डायरेक्टर पकंज सोनी हैं। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया है अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने। अंतरा ने अरविंद अकेला कल्लू के साथ कई गाने गाए हैं।

कुछ वक्त पहले अरविंद अकेला (Arvind Akela) का एक नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'चुम्मा देहब ठोरवा में' (Chumma Dehab Thorwa Me) रिलीज हुआ था। किरन म्यूजिक एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने 'चुम्मा देहब ठोरवा में' को लोगों ने बहुत पसंद किया है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु (Trishakar Madhu) नजर आ रही हैं। तृषाकर मधु और कल्लू (Trishakar Madhu Arvind Akela Kallu) की जोड़ी कमाल की लग रही है। दोनों के बीच गजब का रोमांस भी दिखाया गया है जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली रह जाएंगी।

Next Story
Share it