आज से शुरू होगा बिग बी का शो, जानिए पूरी जानकारी
'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। पिछले...
 A G | Updated on:23 Aug 2021 11:12 PM IST
A G | Updated on:23 Aug 2021 11:12 PM IST
'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। पिछले...
'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से इसके प्रोमो हर जगह छाए हुए हैं। आखिरकार आज रात नौ बजे से 'कौन बनेगा करोड़पति 13' की शुरुआत होगी। 23 अगस्त को शो का प्रीमियर होगा। इस सीजन में सीमित संख्या में स्टूडियो में दर्शक भी होंगे। कोरोना की वजह से सीजन 12 में दर्शकों को स्टूडियो में आमंत्रित नहीं किया गया था। साथ ही ऑडियंस पोल लाइफलाइन एक बार फिर से लौट आया है।
'कौन बनेगा करोड़पति 13' का प्रीमियर सोनी लिव एप पर भी किया जाएगा। साथ ही इसे जियो टीवी पर देखा जा सकता है। कौन बनेगा करोड़पति 13' का रजिस्ट्रेशन इस साल मई से शुरू हुआ था। शो के पहले सीजन से अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करते नजर आ रहे हैं। केवल सीजन 3 को उनकी जगह शाहरुख खान ने होस्ट किया था। हालांकि शाहरुख बिग बी जैसा जादू नहीं चला पाए और शो की टीआरपी में गिरावट देखी गई थी जिसके बाद अगले सीजन में फिर से अमिताभ बच्चन की वापसी हुई।
इस सीजन में फास्टेस्ट फिंगर को बदलकर फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट कर दिया गया है। कंटेस्टेंट को तीन सही जवाब देने होंगे। इसके अलावा टाइमर का नाम बदलकर धुक-धुकी जी किया गया है।
















