BREAKING NEWS: मुश्किल में फंसे यो यो हनी सिंह, पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
BREAKING NEWS: मुश्किल में फंसे यो यो हनी सिंह, पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा के साथ-साथ कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने द‍िल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट में पति हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शालिनी ने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दी है।

शालिनी तलवार की ये याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया और उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है। कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।

आपको बता दें कि यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनका यो यो हनी सिंह नाम फिल्म 'कॉकटेल' के बाद काफी फेमस हुआ था। उन्होंने फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान पर फिल्माए गए गाने अंग्रेजी बीट को अपनी आवाज दी थी, जो साल 2011 में मोस्ट फेमस गानों के चार्ट में टॉप पर था। आज भी हनी सिंह के कई गाने पार्टियों में बजते सुनाई देते हैं।

Next Story
Share it