Mp में कल से खुलेंगे सिनेमा घर , ये होगी पहली फिल्म

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
Mp में कल से खुलेंगे सिनेमा घर , ये होगी पहली फिल्म

कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए सरकार ने मध्य प्रदेश में सिनेमा घरो को बंद कर दिया था। लेकिन अब कोरोना के घटते हुए मामलो को देखते हुए सरकार ने मध्य प्रदेश में कोरोना के कारण बंद पड़े सिनेमा घरो को फिर से खोलने का आदेश दिया है। राजधानी भोपाल में कल से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। पहले ही दिन 5 सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' दिखाई जाएगी।

सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कहा है कि केवल 50% दर्शक ही एक साथ हॉल में बैठ सकेंगे। आधी पब्लिक की एंट्री के साथ ही फिल्म दिखाई जाएगी। दर्शक को एक सीट छोड़कर ही बैठना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क पहनना अनिवार्य है।शरीर का तापमान चेक होने के बाद सैनिटाइज कर ही अंदर एंट्री दी जाएगी।

भोपाल में कुल 9 सिनेप्लेक्स हैं, जिनमें से सिर्फ 6 सिनेप्लेक्स कल से खोले जा रहे हैं।करीब 5 महीने के बाद सिनेमाघर खुल रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'बेल बॉटम' के बाद इन सिनेमाघरों में रिलीज के लिए कुछ बड़ी फिल्में आ रही हैं। 'बेल बॉटम' के बाद 'चेहरे' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस-9' भी इन सिनेमाघरों में दिखाई जा सकती हैं।

Next Story
Share it