संजय दत्त के जन्मदिन पर बेटी त्रिशाला ने यूनीक स्टाइल में किया विश
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। आज उनके 62वें जन्मदिन...


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। आज उनके 62वें जन्मदिन...
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। आज उनके 62वें जन्मदिन पर उन्हें बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt), पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) और बहन प्रिया दत्त (Priya Dutt) ने स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है। बता दे त्रिशाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई क्लिप्स शेयर करके अतरंगी स्टाइल में उन्हें बर्थडे विश किया है और संजय का अमेरिका में स्वागत किया है। बता दे त्रिशाला ने लिखा है- 'हैपी बर्थडे संजय दत्त, अमेरिका में स्वागत है'। इस मैसेज के साथ उन्होंने एयरप्लेन पर फहराया गया बैनर भी शेयर किया है।
साथ ही त्रिशाला ने कैप्शन में लिखा है कि, 'हैपी बर्थडे पापा ड्यूक संजय दत्त, यूएसए में आपका स्वागत है। मैं आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकती।' उन्होंने मैसेज के अंत में बंच ऑफ क्राइंग और रेड कलर में हर्ट इमोजी शेयर की है। उन्होंने मैसेज में 'पार्टी टाइम', 'हैपी बर्थडे' और 'आई लव यू' जैसे स्टिकर्स भी शेयर किए हैं।
वहीं एक्टर की बहन प्रिया दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके पैरेंट्स सुनील दत्त और नरगिस के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों भी दिखाई दे रहे हैं। कोलाज में उनके बचपन के दिनों से लेकर उनके बढ़े होने तक की तस्वीरें हैं।