दिशा पटानी नहीं धक-धक गर्ल हैं टाइगर श्रॉफ की फेवरेट एक्ट्रेस

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
दिशा पटानी नहीं धक-धक गर्ल हैं टाइगर श्रॉफ की फेवरेट एक्ट्रेस

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ(Tiger shroff) के दिल में तो एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने पहले ही जगह बना ली है। लंबे समय से दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके अलावा भी टाइगर एक एक्ट्रेस पर फिदा हैं। दरअसल, एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब का एक सेशन रखा था। इसमें उन्होंने फैंस से खूब बातें कीं और उनके हर सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। इन्ही सवालों की कड़ी में एक सवाल टाइगर की फेवरेट एक्ट्रेस से जुड़ा था। जी हां, एक फैन ने जब टाइगर श्रॉफ से उनकी फेवरेट एक्ट्रेस का नाम पूछा तो उन्होंने जवाब में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम लिया।

टाइगर के इस जवाब से तो जाहिर है फैंस भी हैरान रह गए होंगे, क्योंकि फैंस को लगा था कि वह दिशा पाटनी का ही नाम लेंगे। वैसे इस बात में भी कोई दोहराई नहीं है कि खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। अपनी एक्टिंग और डांस से उन्होंने लाखों करोड़ों लोगों को अपना कायल बनाया है। ऐसे में वह अगर टाइगर श्रॉफ की भी पसंदीदा हैं, तो हैरानी की बात नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर टाइगर और दिशा (Disha Patani) की लव स्टोरी भी किसी से छुपी नहीं है।

दोनों अक्सर पार्टीज, और डिनर में एक साथ स्पॉट होते हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन बीते दिनों जैकी श्रॉफ ने इशारों में ही इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। हालिया इंटरव्यू में जैकी ने कहा था कि उनका बेटा 25 साल की उम्र से ही रिलेशनशिप में है।

Next Story
Share it