शानदार बैकफ्लिप मार दिशा ने जीता फैंस का दिल, वीडियो हुआ वायरल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
शानदार बैकफ्लिप मार दिशा ने जीता फैंस का दिल, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उन्हें अक्सर ही बोल्ड अंदाज की तस्वीरों में देखा जाता हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा कर डाला हैं जिसे देख हर कोई हैरान हो गया हैं। दरअसल हम सब जानते हैं कि दिशा अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की तरह फिटनेस का ध्यान रखती हैं। इतना ही नहीं वो अपनी फिटनेस और फिगर को लेकर वो हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। फैंस भी उनकी हर एक अपडेट रखते हैं, आए दिन उनकी जिम वीडियोज और वर्कआउट सेशन्स वायरल होते रहते हैं जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बैकफ्लिप मारती नजर आ रही हैं। दरअसल पहले वीडियो में वे बैकफ्लिप मारती नजर आ रही हैं। वीडियो कि शुरुआत में दिशा सबसे पहले भागते हुए जाती हैं और जंप मारकर ऊंचाई पर चढ़ जाती हैं, और वहीं से शानदार तरीके से बैकफ्लिप मारती हैं।

बता दे दिशा ने ये शानदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- केवल एक बर्ड इमोजी शेयर की है। लेकिन फैंस के दिल को तो ये वीडियो बेहद भा गया है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी दिशा की इस हैरत अंगेज करतब वाले वीडियो को काफी पसंद कर रहे है और जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।

Next Story
Share it