'खतरों के खिलाड़ी' के पहले एपिसोड में ही दिव्यांका ने जीता दर्शकों का दिल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
खतरों के खिलाड़ी के पहले एपिसोड में ही दिव्यांका ने जीता दर्शकों का दिल

छोटे पर्दे का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' पिछले काफी समय से सुर्खियों में था। शो की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं और अब ये पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। अब शो को शनिवार रात को ऑन एयर कर दिया गया है। शो को हमेशा की तरह रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। पहले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट से इंट्रोड्यूस कराया गया। जैसा कि हम सब जानते हैं शो में श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबूल, वरुण सूद और आस्था गिल हिस्सा ले रहे हैं।

इसके बाद ही उन्होंने शो का पहला टास्क बताया, जिसे अर्जुन बिजलानी जीतने में कामयाब रहे। वहीं बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और निक्की तंबोली अपना टास्क नहीं कर पाए। लेकिन इस सब के बीच जिसने पूरे शो की लाइमलाइट चुरा ली वो कोई और नहीं जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी रही।

इतना ही दिव्यांका को देख रोहित शेट्टी भी काफी प्रभावित हुए। दरअसल एपिसोड में आप देख सकते हैं उन्होंने मगरमच्छ को अपने हाथों से उठाकर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स तक रखा। वह इस टास्क की विजेता भी रहीं। साथ ही

रोहित शेट्टी भी दिव्यांका का स्टंट देख काफी प्रभावित हुए।रोहित शेट्टी बताते हैं कि वह दिव्यांका को फाइनलिस्ट के रूप में देखते हैं। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगी। एक यूजर ने लिखा- 'दिव्यांका त्रिपाठी आज के एपिसोड में छाई रहीं।' एक अन्य ने उन्हें धाकड़ गर्ल बताया।

Next Story
Share it