मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, लगे संगीन आरोप

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, लगे संगीन आरोप

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति राज कुंद्रा के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस भी काफी पसंद किया करता हैं। लेकिन हाल ही में मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है। खबरों की माने तो उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। जिसके चलते अब इस पूरे मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लग रहे हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं। जिसके चलते उन्होंने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Next Story
Share it