माही की विनम्रता की दीवानी हुई मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
माही की विनम्रता की दीवानी हुई मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान

बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक एड शूट किया है। बता दे इस एड को शूट करने के बाद वे धोनी की बहुत बड़ी फैन हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस एड का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि धोनी कमाल के इंसान हैं। उन्होंने हर किसी के साथ हंसकर फोटो खिंचवाई है। इतना ही नहीं

फराह ने बताया, "मैं पहली बार माही से मिल रही थी। मैं बता नहीं सकती हूं कि वो कितने शानदार इंसान हैं। वो जमीन से जुड़े और वक्त के बेहद पाबंद हैं। हमने शूट के दौरान 5 बार उनके कपड़े बदलवाए और उन्होंने एक बार भी कम्पलेंट नहीं की।"

जैसा कि हम सबने देखा है कि उन्होंने इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी की काफी तारीफ की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, "माही को शूट के लिए डायरेक्ट किया है। कमाल के आदमी हैं। क्लाइंट से लेकर स्पॉट बॉय तक के साथ मुस्कुराकर फोटो खिंचवाई। मैं तो फैन हो गई।" फिलहाल अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वे एक टेलीविजन कॉमेडी शो को जज कर रही हैं। ये शो 31 जुलाई से TV पर दिखाया जा रहा है।

Next Story
Share it