सोशल मीडिया पर फैंस ने की 'पवित्र रिश्ता 2' को बॉयकॉट करने की मांग
एक समय में छोटे पर्दे पर राज करने वाला शो 'पवित्र रिश्ता' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक बार फिर शो टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है। लेकिन...


एक समय में छोटे पर्दे पर राज करने वाला शो 'पवित्र रिश्ता' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक बार फिर शो टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है। लेकिन...
एक समय में छोटे पर्दे पर राज करने वाला शो 'पवित्र रिश्ता' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक बार फिर शो टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। बता दे शो के एलान होने के बाद ही दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी इस हद्द तक बढ़ गई है कि वे सोशल मीडिया पर 'पवित्र रिश्ता 2' को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे कि ट्विटर पर #BoycottPavitraRishta2 ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर शो के बहिष्कार की मांग क्यों हो रही है। क्यों सभी लोग इतना खफा दिख रहे हैं।
दरअसल 'पवित्र रिश्ता' के पहले सीजन में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दे कि ये वही सीरियल जिसने सुशांत सिंह के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोले और फिल्म 'काय पो छे' से बी-टाउन में डेब्यू किया। जिसके बाद सुशांत ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने कई फिल्मों से अपने फैंस के दिलों में अलग जगह बना ली। 14 जून, 2020 को अचानक हुई उनकी मौत ने पूरे देश के हिलाकर रख दिया था। अब 'पवित्र रिश्ता 2' की अनाउंसमेंट ने एक बार फिर फैंस के दिलों में सुशांत की यादों को जिंदा कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल के दूसरे सीजन में अंकिता लोखंडे और शहीर शेख एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शूट के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं जिसपर सुशांत सिंह के चाहने वालों ने नाराजगी जताई है और शो को बॉयकॉट करने की मांग की।