थ्रोबैक तस्वीर में राम कपूर की फिटनेस देख फैंस रह गए हैरान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
थ्रोबैक तस्वीर में राम कपूर की फिटनेस देख फैंस रह गए हैरान

टीवी एक्टर राम कपूर और पत्नी गौतमी कपूर अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने साथ में सीरियल 'घर एक मंदिर' में काम किया था। वे दोनो शो के सेट पर ही मिले थे और एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। साल 2003 में राम कपूर और गौतमी कपूर शादी के बंधन में बंध गए।

अब हाल ही में गौतमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरे में राम कपूर एकदम फिट नजर आ रहे। तस्वीर में गौतमी और राम समंदर के किनारे पोज देते नजर आ रहे हैं।हैं। गौतमी ने कैप्शन में लिखा- 'वह साल था... 2003.'

गौतमी और राम की इस तस्वीर पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'राम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हनीमून के दौरान उनकी फिटनेस सबसे अच्छी थी। इससे इनकार नहीं किया जा सकता।' एक ने कहा- 'वह कितने फिट हैं।' एक यूजर ने लिखा- 'आप दोनों कितने हॉट लग रहे हैं। प्लीज और थ्रोबैक फोटोज शेयर कीजिए।'

बता दें कि, राम कपूर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'शादी के साइड इफेक्ट्स', 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' और 'बार-बार देखो' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Next Story
Share it