दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर यूपी के पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर यूपी के पूर्व और वर्तमान  मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का आज निधन हो गया। ये वाकई बॉलीवुड से लेकर आम लोगों के लिए भी शोक भरा है। लेकिन आज 98 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। दरअसल वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मशहूर अभिनेता के निधन पर बॉलीवुड के साथ थी राजनीतिक हस्तियों ने भी शोक (Political Parties Pay Tribute) जताया है। इतना ही नहीं यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत श्री दिलीप कुमार जी का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दे।

वहीं यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय फिल्मजगत की जानी-मानी हस्ती दिलीप कुमार के आज निधन की खबर अति-दुःखद है। उनकी पत्नी सायरा बानो और उनके चाहने वालों के प्रति मायावती ने गहरी संवेदना जताई। दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दिलीप कुमार ने निधन पर दुख जातया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मौत उन्हें कहीं ले जा नहीं सकती और चाहने वालों की याद उन्हें कहीं जाने नहीं देगी। वहीं सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने कहा कि महान अभिनेता दिलीप कुमार साहब का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। साथ ही यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने दादा जवाहरलाल नेहरू के साथ एक्टर की एक पुरानी तस्वीर शेयर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Next Story
Share it