मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहीं गहना वशिष्ठ, बोलीं

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहीं गहना वशिष्ठ, बोलीं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले एक साल से मुसीबत हटने का नाम नहीं ले रही है। पहले इस दौर में सुशांत सिंह राजपूत का मामला सामने आया है। वहीं दूसरी ओर अब बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का मामला सामने आ रहा है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि राज के ऊपर पोर्नोग्राफी के मामले में केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद मामले की एक-एक पर्त हट रही है। अब हाल ही में अडल्ट फिल्म रैकेट में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस को कटघरे में ला दिया है। आपको बता दे उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लिए कहा। गहना वशिष्ठ ने यह आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी के महीने में उनके कहा था कि ''वो अपने बयान में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लें, लेकिन उन्होंने (गहना वशिष्ठ) ने ऐसा करना से इनकार कर दिया।''

उन्होंने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार ना करने के एवज में उनसे 15 लाख रुपए भी मांगे थे।' इतना ही नहीं गहना ने कहा कि मुंबई पुलिस का कहना था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगी। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'मैंने पुलिस वालों को पैसे नहीं दिये क्योंकि मैंने सोचा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड सामग्रियां थीं ना कि पोर्न। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'

Next Story
Share it