बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक नज़र आ चुके आशीष चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाऐं

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक नज़र आ चुके आशीष चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाऐं

बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी किस्मत अजमा चुके मशहूर अभिनेता आशीष चौधरी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशीष पिछले 2 दशक से मनोरंजन की दुनिया में अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं। उनका जन्म 21 जुलाई, 1978 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न इंडस्ट्री से की थी। जिसके बाद उन्हें बड़े पर्दे पर आने का चस्का लगा ये चस्का इतना बढ़ गया कि उन्हें मशहूर अभिनेता संजय दत्त की मल्टीस्टारर मूवी तहलका में धमाल मचाते हुए दिखाई दिए। जानकारी के लिए बता दे इस किरदार से ही उन्हें असली पहचान मिली। लेकिन हम सब जानते हैं कि उगते सूरज को ढलते देर नहीं लगती ठीक ऐसा ही आशीष के साथ हुआ। उनका बॉलीवुड में सिक्का जम नहीं पाया। उन्हें एक दो बड़ी मूवीज के अतिरिक्त बॉलीवुड में उन्हें कोई विशेष प्रोजेक्ट्स नहीं मिले। इसलिए उन्होंने एक बार फिर छोटे पर्दे पर उतरना समझदारी भरा समझा।

छोटे पर्दे पर दुबारा आना मानो उनके लिए नई सीढ़ी बन गई और उन्हें अच्छे डिमांडिंग कैरेक्टर्स मिल गए। आशीष चौधरी ने साल 1999 में चलो अमेरिका नामक फिल्म से अपने करियर का आरम्भ किया। इसके पश्चात् वे लव एट टाइम स्क्वायर, गर्लफ्रेंड, शादी के लड्डू, स्पीड, धमाल, रामा रामा क्या है ये ड्रामा, भूतनाथ, पेइंग गेस्ट्स तथा डबल धमाल जैसी मूवीज का भाग रह चुके हैं। लेकिन 2011 में उन्होंने मूवीज से ब्रेक लिया। उसी के तीन वर्ष पश्चात् 2014 में आशीष ने एक मुट्ठी आसमान सीरियल से वापसी की और पर्दे पर आते ही वे छा गए शो भी सुपरहिट रहा। जिसके बाद 2015 में आशीष ने एडवेंचर का मार्ग चुना। वे रोहित शेट्टी के लोकप्रिय गेम शो खतरों के खिलाड़ी में प्रतियोगी के तौर पर दिखाई दिए। और शो को अपने नाम कर खिलाड़ियों के खिलाडी़ बन निकले।

Next Story
Share it