अनिल कपूर के बेटे का ताना सुनने पर हर्षवर्धन कपूर ने तोड़ी अपनी चुप्पी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अनिल कपूर के बेटे का ताना सुनने पर हर्षवर्धन कपूर ने तोड़ी अपनी चुप्पी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इन दिनों अपनी रे को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दे 4 अलग-अलग शॉर्ट फिल्मों को दिखाई रे में उन्होंने स्पॉटलाइट फिल्म में काम किया। इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर के किरदार को दर्शकों के मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में उन्होंने अब एक बड़ा खुलासा किया है कहा है कि अनिल कपूर का बेटा होने की वजह से कुछ 'अल्पसंख्यक' तरह के लोग उनसे नफरत करते हैं।

बता दे हर्षवर्धन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म मिर्जया से की थी। इसके बाद वह भावेश जोशी सुपरहीरो में नजर आए। हालांकि हर्षवर्धन कपूर को अभी तक कोई वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद है। लेकिन हाल ही में रेडियो जॉकी सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत करते हुए अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी करियर को लेकर भी लंबी बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने जो रास्ता अपनाया है, उसके कारण वैकल्पिक फिल्में करना और कंफर्मिस्ट नहीं करना है। नियमित फिल्में करना, और मीडिया में बहुत ज्यादा रूबरू नहीं होना और अपना काम करना है।

आगे उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग जिन्होंने मेरे काम को पसंद किया है मुझे क्या पसंद है इसके बारे में वह अधिक जानते हैं। इसलिए मुझे उतनी नफरत नहीं मिलती है।' इतना ही नहीं हर्षवर्धन कपूर ने आगे कहा, 'जाहिर है, मैं कितना भी अच्छा करूं, कितनी भी फिल्में करूं, जिंदगी में कुछ भी हासिल करूं। कुछ 'अल्पसंख्यक' लोग होंगे जो मुझसे नफरत करना चाहेंगे क्योंकि मैं अनिल कपूर का बेटा हूं।' हालांकि हर्षवर्धन कपूर का मानना है कि नफर करने वालों के लिए वह कुछ नहीं कर सकते हैं, और उन्होंने इसके साथ अपने आपको 'शांति' कर लिया है।

Next Story
Share it