दूसरी बार कोर्ट में पेश न होने पर हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई फटकार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
दूसरी बार कोर्ट में पेश न होने पर हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई फटकार

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में उन्हें आज कोर्ट के सामने पेश होना था। मगर दूसरी बार वे कोर्ट में पेश नहीं हुए इसपर कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

बता दें कि, हनी सिंह ने अपनी तबीयत ठीक न होने का हवाला देते हुए मामले में पेशी से छूट की मांग करते हुए एक आवेदन दिया है। वहीं उनकी पत्नी कोर्ट में पेश हुईं।

नाराजगी जताते हुए अदालत ने सिंह के वकील से कहा, 'हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने हनी सिंह को अदालत में पेश होने का एक आखिरी मौका दिया है। साथ ही उनसे इस आचरण को दोबारा ना दोहराने के लिए कहा है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा दिया है। 38 साल की शालिनी ने दावा किया है कि उन्हें अपने पति और उनके परिवार के हाथों शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण से गुजरना पड़ा है।

Next Story
Share it