कृष के 15 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने दिया फैंस को तोहफा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कृष के 15 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने दिया फैंस को तोहफा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें भारत का दूसरा सुपर हीरो कहा जाता है। हम सब जानते हैं कि उनकी कृष सीरीज फैंस को बहुत पसंद आई है। आज कृष के पूरे 15 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर आज ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। ऋतिक की कृष 4 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वह एक्टर से अक्सर इस बारे में पूछते थे। अब ऋतिक ने फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है और कृष 4 (Krrish 4) की अनाउंसमेंट कर दी है। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। वीडियो में ऋतिक रोशन ने कृष के नए मास्क की झलक दिखाई है साथ ही आखिरी में ये बताया है कि कृष को 15 साल पूरे हो गए हैं। ऋतिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अतीत खत्म हो गया है।

बता दे ऋतिक के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट करके ऋतिक को बधाई दी है। जिसमें टाइगर श्रॉफ ने फायर इमोजी पोस्ट की हैं। वहीं एक फैन ने लिखा इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें इस सीरीज की पहली फिल्म कोई मिल गया थी जिसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। जिसके बाद वह कृष और कृष 3 लेकर आए थे। कृष में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं थी। फिल्म के 15 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर किया था। कृष की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था- वह फिल्म जिसके साथ हमे 15 साल पहले प्यार हो गया था।

Next Story
Share it