पीवी सिंधु की जीत से महका भारत, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पीवी सिंधु की जीत से महका भारत, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

इस समय हर देश की निगाहें चल रही जापान के टोक्यो ओलिम्पिक पर है। हर देश टक-टकी निगाहें लगाकर अपने खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा है। वहीं अगर बात करें भारत की तो भारत के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। दरअसल स्टार शटलर पीवी सिंधु ने चीन की बिंग जिआओ को हराकर बैडमिंटन महिला सिंगल मुकाबले में कांस्य पदक जीता। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इससे पहले भी उन्होंने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। बता दे ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं कांस्य पदक जीतने के बाद देशभर से सिंधु को बधाइयां मिल रही हैं। तापसी पन्नू से लेकर करीना कपूर तक ने उन पर गर्व जताया है।

जानकारी के लिए बता दे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए तापसी ने ट्विटर पर लिखा- 'हमारी लड़की कांस्य घर ला रही है। उसने कर दिया। एक रंग एक समय पर। कमऑन चैम्प पीवी सिंधु। ये सेलिब्रेशन का समय है। आपको सेलिब्रेट करते हैं।'

वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन ने लिखा कि 'बधाई पीवी सिंधु, कांस्य जीतने के लिए और पहली भारतीय महिला बनने के लिए जिसने दो बार ओलम्पिक मेडल जीता। आपने भारत को गर्व प्रदान किया।'

इतना ही नहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप एक गोल्ड गर्ल हैं पीवी सिंधु। बधाई। भारत को आप पर गर्व है। वहीं बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी कंगना रनौत ने पीवी सिंधु की तस्वीर के साथ लिखा- 'बधाई लीजेंड, भारत के लिए मेडल जीतने और चीन की धुलाई करने के लिए।'

Next Story
Share it