इंडियन आइडल होस्ट " आदित्य नारायण " जल्द ही लेगे टीवी और होस्टिंग से ब्रेक

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
इंडियन आइडल होस्ट  आदित्य नारायण  जल्द ही लेगे टीवी और होस्टिंग से ब्रेक

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे और इंडियन प्लेबैक सिंगर, एक्टर और इंडियन आइडल रियलिटी शो के होस्ट आदित्य नारायण के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे पिछले काफी समय से वे इंडियन आइडल शो को लेकर ट्रोल हो रहे थे। अब हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, आदित्य नारायण ने चौकाने वाली बात कह दी हैं। दरअसल उन्होंने इंटरव्यू में बताया है कि अब वह टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ा ब्रेक लेने वाले हैं। इतना ही नहीं वो अब होस्टिंग से भी ब्रेक लेने वाले हैं। उनका ये फैसला सुन सभी अचम्भित हो गए हैं। साथ ही उनके फैंस इतना बड़ा फैसला लेने के लिए मना भी कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दे उन्होंने इंडियन आइडल 12 रियलिटी शोज को होस्ट कर चुके आदित्य नारायण अब अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का लक्ष्य बना रहे हैं। जिसके कारण आदित्य टीवी से और होस्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया है कि आने वाला 2022 साल उनके लिए होस्टिंग का आखरी साल होगा।

Next Story
Share it