जैस्मिन ने बताया भारती के पतले होने का राज, शेयर किया वीडियो
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 91 किलो की भारती अब 76 किलो की हो गई हैं। भारती ने अपना 15 किलो वजन...


कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 91 किलो की भारती अब 76 किलो की हो गई हैं। भारती ने अपना 15 किलो वजन...
- Story Tags
- Entertainment
- Jashmin Bhasin
- Bharti Singh
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 91 किलो की भारती अब 76 किलो की हो गई हैं। भारती ने अपना 15 किलो वजन कम किया है। हाल ही मे, भारती ने कैसे अपना 15 किलो कम किया है, इसका खुलासा उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक वीडियो शेयर करते हुए किया है।
जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर भारती के डिनर की एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को खुद जैस्मीन भसीन ने बनाया है। क्लिप में भारती अपना डिनर प्लेट सजाती दिख रही है।चावल से भरी फ्लेट दिखाते हुए भारती कहती हैं - ये मैंने डाला घी। इस पर भारती कहती हैं, "दुनिया कह रही मैं पतली होती जा रही हूं। टाइम देखो मैं किस टाइम खाना खा रही हूं।"
वीडियो के अंत में जैस्मीन, भारती के पतले होने का राज बाते हुए कहती हैं, ''चार चम्मच घी, तेल से भारी हुई आलू की सब्जी और तेल वाली दाल, भारती के वजन घटाने के पीछे का यही राज है''। बता दे कि, लोग भारती के ट्रांसफॉर्मेशन देख कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।