विकास गुप्ता का बेबुनियादी बयान देने पर भडकीं काम्या पंजाबी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
विकास गुप्ता का बेबुनियादी बयान देने पर भडकीं काम्या पंजाबी

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके विकास गुप्ता(Vikas Gupta) इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में किसी इंटरव्यू में ये बात कही कि वो प्रत्युषा बनर्जी(Pratyusha Banerjee) को डेट कर चुके हैं। जिसके बाद से ही मानो टीवी इंडस्ट्री में एक भूचाल आ गया हो। इंडस्ट्री में कई तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोगों ने इस पर चुप्पी साध ली है तो कुछ खुलकर इस बारे में बात कर रहे हैं। इसी बीच विकास गुप्ता और प्रत्युषा बनर्जी(Vikas Gupta and Pratyusha Banerjee) दोनों की ही अच्छी दोस्त रहीं काम्या पंजाबी(Kamya Punjabi) का रिएक्शन सामने आया है और वो इस खुलासे के बाद विकास गुप्ता से काफी नाराज हैं।

उन्होंने इस तरह की बातों पर साफ नाराजगी जाहिर की है। काम्या पंजाबी ने विकास गुप्ता के खुलासे पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनका कहना है कि अब जब प्रत्युषा इस दुनिया में है ही नहीं तो फिर उस बारे में बात क्यों की जा रही है। क्या ये सब फेम पाने के लिए हो रहा है? अब प्रत्युषा जिंदा नहीं है लिहाजा वो इस दावे को सही या गलत नहीं ठहरा सकती। ऐसे में क्यों अतीत के पन्ने पलटे जा रहे हैं। साथ ही काम्या पंजाबी ने ये भी कहा कि विकास नासमझ या दूध पीता बच्चा नहीं है। ऐसे में उन्हें इस बारे में कोई बात या खुलासा अब नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्रत्युषा अब जिंदा नहीं है।

बता दे इससे पहले उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने विकास गुप्ता के खुलासे के बारे में सुना तो वो काफी गुस्सा हुए। उन्होंने साफ कहा कि दोनों कभी एक दूसरे के साथ रिलेशन में नहीं थे ये सब विकास गुप्ता पब्लिसिटी पाने के लिए कर रहे हैं। बल्कि मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राहुल राज सिंह ने विकास पर ही प्रत्युषा का करियर खराब करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्युषा को एक शो में लीड रोल से हटाने की साजिश विकास गुप्ता ने ही रची थी।

Next Story
Share it