कपिल शर्मा ने शेयर की अपने फेवरिट कपल की फोटो, फैंस देख हुए खुश
टीवी के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इतना ही नहीं फैंस के साथ जुड़े रहने...
 A G | Updated on:25 July 2021 5:46 PM IST
A G | Updated on:25 July 2021 5:46 PM IST
टीवी के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इतना ही नहीं फैंस के साथ जुड़े रहने...
टीवी के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इतना ही नहीं फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वे हर दिन कोई ना कोई तस्वीर साझा करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देख सभी हैरान हो गए हैं।  दरअसल उन्होंने अपने अकाउंट पर दीवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ तस्वीर शेयर की है, जो खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दे कपिल ने जो तस्वीर शेयर की है वो उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' के सेट की है।
जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर तब की है जब कपिल ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर को शो में बुलाया था। सभी ने एक साथ मिलकर खूब मस्ती की थी। शेयर की हुई तस्वीर में ऋषि और नीतू सोफे पर बैठे हुए हैं और कपिल उनके पीछे खड़े नज़र आ रहे हैं। तीनों काफी खुश लग रहे हैं। साथ ही फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
















