लंदन की हसीन वादियों का लुफ्त उठाते दिखे केएल राहुल और अहान शेट्टी
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को आज कौन नहीं जनता। उन्होंने इतने कम समय में जो मुकाम हासिल किया है वो किसी आम इंसान के बस की बात...


भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को आज कौन नहीं जनता। उन्होंने इतने कम समय में जो मुकाम हासिल किया है वो किसी आम इंसान के बस की बात...
- Story Tags
- KL Rahul
- India
- Indian Cricket Player
- London
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को आज कौन नहीं जनता। उन्होंने इतने कम समय में जो मुकाम हासिल किया है वो किसी आम इंसान के बस की बात नहीं हैं। हालांकि इस समय वे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अभी वे सक्रिय हैं। दरअसल बात कुछ ऐसी है कि इन दिनों वे अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ लंदन में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी शनिवार को उन्होंने अहान के साथ कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में दोनों को लंदन की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दे अभी कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल (Athiya Shetty and Cricketer KL Rahul) के रिलेशनशिप में होने की अफवाह उड़ी थी। बता दे ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि वे दोनों अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, हालांकि, अभी तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की बात नहीं की है।
फिलहाल राहुल ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है हैप्पी वाईवस। साथ ही उन्होंने अहान शेट्टी को टैग भी किया है। जिसके बाद राहुल के पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साथ में साले साहब।' एक अन्य ने लिखा, 'जीजा-साला एक साथ।' इससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप दौरे के लिए इंग्लैंड में केएल राहुल के साथ जा रही अथिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिकेटर के साथ एक स्टाइलिश फोटो शेयर थी।