फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति का हुआ निधन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति का हुआ निधन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी के परिवार से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मंदिरा बेदी और उनके फैंस के लिए ये खबर एक बड़े झटके से कम नहीं है। बता दे मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुख जता रहे हैं। बता दे फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। बेहद दुखद। वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्सूर्स में से एक थे। उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वहीं अगर बात करें राज कौशल की तो वे पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था। बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा। राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वहीं माई ब्रदर… निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था।

Next Story
Share it