रणबीर और आलिया के रिश्ते पर बोल पड़े केआरके, फैंस को नहीं आया पसंद

  • whatsapp
  • Telegram
रणबीर और आलिया के रिश्ते पर बोल पड़े केआरके, फैंस को नहीं आया पसंद

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे दोनों अक्सर ही एक साथ कॉस्ट किये जाते हैं। बता दे ये बॉलीवुड की ऐसी जोड़ी है जिसे हर कोई एक साथ देखना पसंद करते हैं। लेकिन लंबे वक़्त से दोनों की शादी को लेकर अटकलें चल रही हैं, लेकिन अभी तक इनकी शादी नहीं हुई है। इसी बीच अब लंबे वक़्त से विवादों से घिरे फिल्म क्रिटीक केआरके ने ऐसा ट्वीट कर दिया है कि जिससे लोग भड़क गए हैं। बता दे केआरके ने हाल ही में ट्वीट कर दावा किया है कि रणबीर कपूर और आलिया की शादी 2022 तक हो जाएगी, और 15 साल के अंदर रणबीर, आलिया से तलाक भी ले लेगें। उनका ये दावा कितना सच निकलेगा या कितना झूठ ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन ये ट्वीट्स लोगों को बिलकुल नहीं समझ आए हैं। इतना तो पता चल गया हैं।

बता दे रणबीर-आलिया के फैंस ने इसे लेकर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है। एक शख्स ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि 'प्रभु जी आप महान हो, सुबह-सुबह इतना बुरा आप कैसे बोल लेते हो'। तो वहीं एक शख्स ने उन्हें 'सस्ता नेस्त्रोदमस' बता दिया। एक फैन ने कहा कि 'आपबीती बता रहे हो क्या'। जानकारी के लिए बता दे ये कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी उन्होंने प्रियंका और निक को लेकर भी ऐसा ही ट्वीट किया था। इसमें भी उन्होंने प्रियंका-निक का तलाक 15 साल के अंदर होने की भविष्यवाणी की थी।

Next Story
Share it