केआरके ने गोविंदा को बाद अर्जुन कपूर को बताया अपना सच्चा दोस्त
बॉलीवुड के खान से शुरू हुआ ये विवाद अब पूरी इंडस्ट्री पर जा अटका है। दरअसल इस समय बॉलीवुड के सबसे विवादित शख्स कमाल राशिद खान पिछले कई दिनों से...


बॉलीवुड के खान से शुरू हुआ ये विवाद अब पूरी इंडस्ट्री पर जा अटका है। दरअसल इस समय बॉलीवुड के सबसे विवादित शख्स कमाल राशिद खान पिछले कई दिनों से...
- Story Tags
- Entertainment
- KRK
- Arjun Kapoor
- Govinda
बॉलीवुड के खान से शुरू हुआ ये विवाद अब पूरी इंडस्ट्री पर जा अटका है। दरअसल इस समय बॉलीवुड के सबसे विवादित शख्स कमाल राशिद खान पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बीते कई दिनो से लगातार वो सभी बॉलीवुड स्टार्स से पंगा लेने का काम कर रहें हैं। इतना ही नहीं KRK के बयानो के चलते बीते दिनो मीका सिंह केआरके के घर के बाहर पहुंच गए। लेकिन इस बीच केआरके ने एक अलग ही तरीका निकाला है चिंगारी करने का। हाल ही में केआरके ने एक्टर गोविंदा को लेकर भी बयान बाजी की और उनका सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया था। वहीं गोविंदा ने इस बात खंडन करते हुए कहा था मै कई महीनो से न केआरके से मिला हूँ न मेरी कोई बात हुई है।
अब इन सभी के बीच उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को अपना रियल दोस्त कहा है। केवल यही नहीं बल्कि केआरके ने एक ट्वीट कर यह दावा भी किया है कि बीते दिन अर्जुन ने उन्हें फोन किया और इन दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। आप सभी को याद हो तो इससे पहले केआरके ने एक्टर गोविंदा को लेकर भी एक ऐसा ही ट्वीट किया था, जिसके बाद गोविंदा को सफाई देनी पड़ी थी। हाल ही में केआरके ने ट्विटर पर लिखा है, 'आपकी कॉल और लंबी चर्चा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अर्जुन भाई। अब मैं समझ गया कि बॉलीवुड में आप ही मेरे असली दोस्त हैं और आप ही असली मर्द हैं जो किसी से नहीं डरते। अब मैं कभी भी आपकी फिल्म की आलोचना नहीं करुंगा।' हालांकि केआरके और अर्जुन के बीच क्या बातचीत हुई और केआरके के इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो अर्जुन कपूर ही बता सकते हैं। लेकिन अब तक इस बारें में अर्जुन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।