डांस दीवाने 3 के सेट पर माधुरी दीक्षित और रोहित शेट्टी ने लगाई आग
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) अक्सर सुर्खियों में बना रहता हैं। शो के कंटेस्टेंट से लेकर जज तक सुर्खियों में...


छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) अक्सर सुर्खियों में बना रहता हैं। शो के कंटेस्टेंट से लेकर जज तक सुर्खियों में...
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) अक्सर सुर्खियों में बना रहता हैं। शो के कंटेस्टेंट से लेकर जज तक सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार शो के मंच पर इस बार बॉलीवुड के धाकड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। जिसकी जानकारी शो के निर्माता कई बेहतरीन प्रोमोज के जरिए दे चुके हैं। अब हाल ही में मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है। जिसमें अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मजेदार अंदाज में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के सिंघम स्टाइल के सॉलिड पंच का जवाब अपने जबरदस्त ठुमके से देती है। जिसे देखने के बाद फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी हैरान रह जाते हैं।
बता दे माधुरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अब तक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लाइक कर चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए सिंघम का एक इमोजी शेयर किया है। माधुरी दीक्षित का ये मजेदार वीडियो आप यहां देख सकते हैं। हालांकि जानकारी के लिए बता दे शो में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपने अपकमिंग एडवेंचर्स टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रमोशन के लिए आए हैं। जहां उन्हें देखते ही कॉमेडी शो की होस्ट और कॉमेडियन स्टार भारती सिंह गले लगा लेती है। इसके बाद वो उन्हें वरमाला पहनाकर गालों पर किस करने लगेंगी।