डांस दीवाने 3 के सेट पर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आईं माधुरी दीक्षित
छोटे पर्दे का पसंदीदा रियलिटी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) सुर्खियों में रहता है। अब हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब घमाका होने वाला है।...
 A G | Updated on:9 July 2021 12:52 PM IST
A G | Updated on:9 July 2021 12:52 PM IST
छोटे पर्दे का पसंदीदा रियलिटी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) सुर्खियों में रहता है। अब हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब घमाका होने वाला है।...
छोटे पर्दे का पसंदीदा रियलिटी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) सुर्खियों में रहता है। अब हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब घमाका होने वाला है। शो में अनिल कपूर (Anil Kapoor), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) आने वाले हैं। इस दौरान शो में खूब मस्ती होगी जिसकी झलक हमें शो के नए प्रोमो में देखने को मिली। लेकिन इस बीच एक इमोशनल माहौल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
दरअसल, टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) शो में आएंगी और अपनी दर्द भरी कहानी बताएंगी। हर्ष लिंबाचिया, शगुफ्ता से पूछते हैं कि हमने कुछ दिनों पहले आपका एक आर्टिकल पढ़ा की आप कुछ दिक्कतें झेल रही हैं। उस बारे में हमें बताएं। जिसके बाद शगुफ्ता ने कहा, 'पिछले 4 साल से मेरे पास काम नहीं है। मुझे फिर डायबिटीज भी हो गया था जिस वजह से पैरों में दिक्कत होने लगी और फिर आंखों में भी। मैंने खूब ऑडिशन दिए, लेकिन मुझे काम नही मिला।' शगुफ्ता की बात सुनकर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) उनके पास जाती हैं और उन्हें कहती हैं कि शो की पूरी टीम की तरफ से मैं आपको 5 लाख रुपये देती हूँ।' माधुरी के चेक देने के बाद शगुफ्ता रोने लगती हैं। वहीं भारती भी इमोशनल हो जाती हैं, लेकिन फिर वह उन्हें संभालती हैं।
















