मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान और बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ आई नज़र

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान और बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ आई नज़र

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने स्टाइल सेंस के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में होती हैं। हाल ही में मलाइका बेहद ही हॉट ड्रेस पहने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ नजर आईं। मलाइका के इस अवतार पर से लोग अपनी नजर नहीं हटा पा रहे थे। बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दे मीडिया से लेकर हर जगह दोनों अपने रिश्ते पर बेबाकी से बात करते हैं। सोमवार सुबह मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के घर पहुंची थीं।

बता दे इस मौके पर अर्जुन और मलाइका (Arjun Malaika) के साथ मलाइका के बेटे अरहान खान भी उनके साथ दिखें। जानकारी के लिए बता दे कि अरहान और अर्जुन एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। मलाइका और अर्जुन (Malaika And Arjun) काफी कैजुअल लुक में अमृता के घर के पहुंचे। अर्जुन ने टी-शर्ट और ट्राउजर्स पहन रखा था तो वहीं मलाइका (Malaika Arora Outfit) ने व्हाइट ऑफ शोल्डर वन पीस पहना था। मलाइका का यह कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं, साथ ही इस साधारण लुक में भी मलाइका काफी हॉट नजर आ रही थीं।

Next Story
Share it