मंदिरा बेदी ने की अपनी जिन्दगी की नई शुरुआत, तस्वीर में दिखाया नया लुक
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। वे सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से दूर चल रही हैं। दरअसल बीते कुछ...
 A G | Updated on:4 Aug 2021 11:11 PM IST
A G | Updated on:4 Aug 2021 11:11 PM IST
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। वे सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से दूर चल रही हैं। दरअसल बीते कुछ...
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। वे सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से दूर चल रही हैं। दरअसल बीते कुछ दिन उनकी ज़िन्दगी के सबसे बुरे रहे हैं। दरअसल पति राज कौशल को खोने के बाद उनके ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है। जिसके बाद से वे अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने लगी हैं साथ ही पॉजिटिविटी से भरे पोस्ट करती नजर आ रही हैं। अब हाल ही में मंदिरा का एक ऐसा ही पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। जिसमें मंदिरा ने नई शुरुआत की बात की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने साड़ी में बेहद खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है।
बता दे मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी एक तस्वीर है, इस तस्वीर में मंदिरा यलो रंग की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक नेकलेस भी पेयर किया हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जिन्हें जरूरत है उनके लिए कुछ प्यार और पॉजिटिविटी भेज रही हूं'। इसके अलावा मंदिरा ने #beginagain #nirbhaunirvair हैशटैग्स के जरिए 'बिना डर के नई शुरुआत' करने की बात कही है।
















