नहीं उभर पा रहीं हैं पति की मौत के दुःख से मंदिरा, साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने फिटनेस का सबूत देती रहती हैं। लेकिन हाल ही में...
 A G | Updated on:15 July 2021 5:50 PM IST
A G | Updated on:15 July 2021 5:50 PM IST
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने फिटनेस का सबूत देती रहती हैं। लेकिन हाल ही में...
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने फिटनेस का सबूत देती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ आ गिरा है। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री के पति राज कौशल का निधन हो गया हैं। जिसका गहरा असर मंदिरा पर पड़ रहा हैं। आपको बता दें कि राज कौशल का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है और उन्होंने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हाल ही में मंदिरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेत्री कितने बड़े दुःख से गुजर रही हैं।
अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट पति की याद में शेयर की हैं। बता दे अभिनेत्री ने पति के साथ गुजारे कुछ लम्हो की खास फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक दूसरे को जानने के 25 साल, शादी के 23 साल। सारे संघर्ष से। हर शिखर और गर्त के माध्यम से'। बता दे मंदिरा की इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि मंदिरा अपने पति राज को हर रोज कितना मिस कर रही हैं। मंदिरा बेदी के लिए पति को भूल पाना मुश्किल हो रहा है इस बात का अंदाजा इन पोस्ट से लगाया जा सकता है।
















