नागिन 3 फेम पर्ल वी पुरी पर लगा यौन शोषण का आरोप, हुए गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
नागिन 3 फेम पर्ल वी पुरी पर लगा यौन शोषण का आरोप, हुए गिरफ्तार

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो नागिन 3 का हिस्सा रह चुके पर्ल वी पुरी पर शुक्रवार यानी 4 जून को वालिव पुलिस ने वसई (पूर्व) में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दे उनको पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आईपीसी की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी जोन 2 संजय पाटिल ने एक न्यूजपोर्टल को बताया, 'उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।' अभी तक इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं आई है।

हालांकि बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे।

Next Story
Share it