32 साल के हुए नागिन फेम पर्ल वी पुरी, जानिए उनसे जुड़ा एक अनचाहा सच
छोटे पर्दे के सबसे हैंडसम अभिनेता में से एक पर्ल वी पुरी पिछले कुछ समय से किन्ही न किन्ही कारणों से सुर्खियों में हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी...


छोटे पर्दे के सबसे हैंडसम अभिनेता में से एक पर्ल वी पुरी पिछले कुछ समय से किन्ही न किन्ही कारणों से सुर्खियों में हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी...
छोटे पर्दे के सबसे हैंडसम अभिनेता में से एक पर्ल वी पुरी पिछले कुछ समय से किन्ही न किन्ही कारणों से सुर्खियों में हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। लेकिन आज वे अपना 32वां जन्मदिवस मना रहे हैं। बता दे पर्ल का जन्म 10 जुलाई 1989 को छिंदवाड़ा में हुआ था। पर्ल ने 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल' शो में लीड रोल से शुरुआत की थी। बता दे इस शो के बाद से पर्ल ने अपनी अलग पहचान बना ली थी। लेकिन आज हम आपको पर्ल की जिंदगी से जुड़ा एक अहम किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जी दरअसल पर्ल कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक्टर बनने का फैसला लिया था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके एक्टर बनने के पीछे की कहानी बताते हैं। जो बहुत ही कम लोगों को पता होगी। पर्ल ने जिसके लिए एक्टर बनने का फैसला लिया था वही उन्हें छोड़कर चली गई थी।
पर्ल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थी और वह चाहती थी कि पर्ल भी एक्टर बनें। पर्ल को मुंबई आने के लिए भी उसी ने पुश किया था। पर्ल अपने पिता से झगड़ा करके मुंबई आ गए थे क्योंकि उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा उनका बिजनेस ज्वाइन करे। मगर उस समय पर्ल को अपनी गर्लफ्रेंड का सपना पूरा करना था और वह मुंबई आ गए। मुंबई में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। पैसे ना हो की वजह से वह पानी-पुरी खाकर गुजारा करते थे। स्ट्रगल करने के बाद पर्ल को दो फिल्में मिली। जिसमें से एक आज तक रिलीज नहीं हुई और दूसरी बीच में ही बंद हो गई थी।
इतना ही नहीं फिल्में रिलीज ना होने के बाद पर्ल ने टीवी की दुनिया की तरफ रुख किया था। जहां उन्हें पहचान भी मिलने लगी थी। जब पर्ल को पहचान मिलने लगी तो उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया। पर्ल को एक्टिंग का बिल्कुल भी शौक नहीं था वह बस अपनी गर्लफ्रेंड का सपना पूरा कर रहे थे जिनसे उनसे बाद में रिश्ता ही तोड़ दिया। पर्ल ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात भी की लेकिन उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। पर्ल ने जब अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि मैंने तुम्हारे लिए ही एक्टिंग की थी। इस पर उन्होंने कहा कि तब मैं बच्ची थी और अब बड़ी हो गई हूं। आप एक्टिंग छोड़ दो। जिसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड से कभी नहीं मिले।