नेहा धूपिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप! सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
नेहा धूपिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप! सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और रियलिटी शो रोडीज की जज रह चुकी नेहा धूपिया अक्सर सुर्खियों में रहती है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है। आए दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरे साझा करती रहती है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे बेबी प्लांट करते हुए नजर आ रही है। उनकी इस तस्वीर को देख कर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है की वे प्रेगनेंट है। दूसरी बार मां बनने पर नेहा काफी खुश हैं और उनकी इस खुशी को उनकी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

हाल ही में नेहा ने इंस्टाग्राम पर हसबेंड अंगद बेदी और बेटी के साथ फैमिली फोटो शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। इस पोस्ट में तीनों ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी है। नेहा ने फोटो के साथ दिए कैप्शन को साझा करते हुए बताया है कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान के लिए कैप्शन ढूंढने में भी समय लग गया। इतना ही नहीं वे आगे लिखती हैं- 'उन्हें एक कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए। हालांकि आपको बता दे कि नेहा धूपिया के पोस्ट पर कई बड़े सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया और उन्हें दूसरी बार मां बनने पर ढेर सारी बधाई भी दी।

जानकारी के लिए हम बता दे कि नेहा ने 2018 में अंगद बेदी संग अचानक शादी रचा ली थी। इस तरह अचानक शादी करने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया था। खबरों की माने तो नेहा को जब अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तभी उन्होंने जल्दबाजी में अंगद बेदी के साथ सात फेरे ले लिए थे। खैर अब दोनों ही एक दूसरे के साथ खुश हैं और राजी खुशी अपनी ज़िन्दगी के पल जी रहे हैं।

Next Story
Share it